देहरादून (हि. डिस्कवर)!
राज्य का अनुपूरक बजट 4 हजार 96 करोड़ का होगा। आज देर शाम कैबिनेट में विचार-विमर्श के बाद इसकी मंजूरी दी गयी है। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट में जो निर्णय लिये गए हैं उनमें पीजी डॉक्टर हेतु पैसा जमा करने की बाध्यता समाप्त की गई है, साथ ही मेडिकल कालेज हेतु नर्स की भर्ती प्राविधिक शिक्षा बोर्ड एक बर्ष के लिये करेगा।
इसके अलावा कैबिनेट में विद्युत नियामक आयोग के विनियम को सदन के पटल पर रखे जाने के निर्णय के साथ साथ यूपीसीएल के बर्ष 2015 से लेकर 2019 तक के लेखा को भी सदन में रकहा जायेगा।

