Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की बधाई दी।

राज्यपाल ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की बधाई दी।

राजभवन देहरादून, 06 दिसम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)।
राज्यपाल ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की बधाई दी।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और शहीद सैनिकों के परिजनों तथा वीर भूमि उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि अदम्य साहसी, शौर्यवान, पराक्रमी एवं देश की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति देने वाले तथा प्राकृतिक आपदा के दौरान विषम परिस्थितियों में आम नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले हमारे वीर सैनिकों पर भारत के प्रत्येक नागरिक को गर्व है।
उन्होंने कहा कि झण्डा दिवस देश के प्रत्येक नागरिक को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में उदारता पूर्वक योगदान कर अपने वीर सैनिकों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है। झण्डा दिवस पर एकत्रित राशि पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ प्रयुक्त होती है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES