Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखंडसंविधान निर्माता डाॅ अंबेडकर को आप ने किया नमन,घंटाघर में किया मूर्ति...

संविधान निर्माता डाॅ अंबेडकर को आप ने किया नमन,घंटाघर में किया मूर्ति पर माल्यार्पण।

देहरादून 6 दिसम्बर 2020 (हि. डिस्कवर)

आज पूरे देश में डाॅः भीमराव अंबेडकर साहेब की 64 वीं पुण्य तिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रुप में मनाई गई। इस मौके पर आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ घंटाघर पहुंचे, जहां उन्होंने भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर मालार्यपण कर शीश झुकाया।

इस मौके पर आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, आज हमारे बीच में डाॅ अंबेडकर भले ही नहीं हैं ,लेकिन उनका दिया संविधान आज पूरे देश को एक सूत्र में पिरोए हुए है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ,बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर भारत देश के संविधान निर्माता थे ,आज पूरा देश उनके बनाये हुए संविधान पर चल रहा है। ऐसे महान व्यक्ति को आज पूरा देश पूज रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी कलम और ऐसे हाथों को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं ,जिन्होंने पूरे देश के हित में ये संविधान लिखा।

उन्होंने संविधान के निर्माता का आभार जताते हुए कहा कि, हम सभी को बाबा अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की जरुरत है। बांबा अंबेडकर ने हमेशा अपने जीवन काल में दलित और पिछडे वर्ग के लोगों की आवाज बुंलद करने का काम किया। उन्होंने आजीवन दूसरों की भलाई और समाज से कुरीतियों को खत्म करना ही अपना कर्तव्य माना। आप पार्टी ऐसे महान अंबेडकर जी को अपने श्रद्वासुमन अर्पित करती है ,और संकल्प लेती है कि ,जो संविधान उन्होंने इस देश को समर्पित किया ,उसका हमेशा पालन करेंगे और उनके द्वारा बताए रास्ते का आप पार्टी और उसके कार्यकर्ता अनुश्रण करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र आंनद, दीपक सेहलवान, सीमा कश्यप, सरिता गिरी, हिमांशू पुंडीर, रेनू कटारिया, डाॅ अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES