Thursday, August 13, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गुरुमंत्र से उत्तराखंड में फिर से सत्ता...

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गुरुमंत्र से उत्तराखंड में फिर से सत्ता हासिल करेगी भाजपा – सतपाल महाराज

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

किसी पार्टी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश, जिला, मंडल व बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कायम किया है। उक्त बात आज यहाँ प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखण्ड आगमन पर देहरादून में उन्हें चारधाम का चित्र भेंट करते हुए उनके स्वागत में कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गुरुमंत्र से उत्तराखंड में फिर से सत्ता हासिल करेगी भाजपा – सतपाल महाराज

महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को जो दिशा निर्देश दिए हैं उससे कार्यकर्ताओं में प्रेरणा का संचार हुआ है। उनके दिशा निर्देशन के आधार पर निश्चित रूप से राज्य में भाजपा पुनः फिर से सत्ता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि नड्डा जमीन से जुड़े हुए शक्तिमान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार की विपरित परिस्थितियों के बीच चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिला कर अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया है। उन्होने बताया कि नड्डा के इस दौरे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह जहां एक ओर विधायकों, मंत्रियों, दायित्वधारियों व कोर कमेटी के साथ बैठक कर सभी की बात सुन रहे हैं। वहीं वह पार्टी और अधिक सशक्त करने के लिए प्रदेश, ज़िला, मंडल व बूथ समितियों के अध्यक्षों के साथ एक मंच पर बैठकर बैठक कर मंथन कर रहे हैं। निश्चित रूप से उनकी इस सकारात्मक सोच से भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल में कई गुणा वृद्धि हुई है।

मैखुरी के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति।

सतपाल महाराज ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूय्या प्रसाद मैखुरी के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूर्णीय क्षति बताया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES