Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखंडसामूहिक पूजा के बाद क्वालगांव उत्तरकाशी के 40 से अधिक लोग बीमार।...

सामूहिक पूजा के बाद क्वालगांव उत्तरकाशी के 40 से अधिक लोग बीमार। बड़कोट व नौगाँव अस्पताल में हो रहा है उपचार।

नौगांव (उत्तरकाशी) 2 दिसम्बर 2020 ( हि. डिस्कवर)।
उत्तरकाशी जनपद के रवाई घाटी के क्वालगाँव (नौगाँव) में एक साथ तीन दर्जन से भी अधिक लोगों के बीमार होने से हड़कम्प मच गया है। लगभग 35 से 40 लोगों को बड़कोट अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सामूहिक पूजा के बाद क्वालगांव उत्तरकाशी के 40 से अधिक लोग बीमार। बड़कोट व नौगाँव अस्पताल में हो रहा है उपचार।
बताया जा रहा है कि विगत दिन ही गांव में सामूहिक पूजा का कार्यक्रम था जिसके बाद लोगों के बीमार होने की खबर सामने आई है। मामला प्रकाश में आते ही उप जिलाधिकारी बड़कोट गांव पहुंचे व गांव पहुंचते ही उन्होंने बीमार लोगों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टा यह मामला फ़ूड पॉइजनिंग का लग रहा है।

बड़कोट की भाजपा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कालिंदी मंडल) श्रीमती कमला जुड़ियाल ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि बीमारों में 15 लोगों को नौगाँव विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 25 को स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि जो सामान्य बीमार थे उन्हें फर्स्ट एड देकर वापस गांव भेज दिया गया है , बाकी मेडिकल टीम यह जानने की कोशिश भी कर रही है कि ऐसा ग्रामीणों द्वारा क्या खाया गया जो एक साथ इतने लोग बीमार पड़ गए हैं।

बहरहाल बीमारों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगाँव व स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में भर्ती करवाया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES