Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedउत्तराखंड कांग्रेस में नहीं होने जा रहा नेतृत्व परिवर्तन, पूर्व सीएम हरीश...

उत्तराखंड कांग्रेस में नहीं होने जा रहा नेतृत्व परिवर्तन, पूर्व सीएम हरीश रावत ने बताया कौन होगा 2022 चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह साफ किया है कि 2022 का चुनाव प्रदेश में कांग्रेस प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ही लड़ेगी। बदलाव की उठी चर्चा को लेकर पीसीसी को यह कहना पड़ा है। उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने फिर दोहराया कि कांग्रेस एक है और चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा यह हाईकमान ही तय करेगा।

एक समारोह मेें पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस एक है और रहेगी। उन्होंने कहा कि हाईकमान के स्तर से जो जिम्मेदारी मिलेगी, वह निभाई जाएगी। विधायकों ने कुछ कहा है तो यह उनकी भावनाएं हैं।

कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज तिवारी, हरीश धामी सहित अन्य विधायकों ने हाल ही मेें प्रेसवार्ता कर हरीश रावत की सरकार के कार्यकाल के आधार पर चुनाव मैदान में उतरने की मांग की थी। इसके बाद से ही कांग्रेस में यह चर्चा भी उठी कि पार्टी आलाकमान के स्तर पर उत्तराखंड में अनुसूचित जाति वर्ग से किसी चेहरे की खोज की जा रही है।

सोशल मीडिया पर लगाई जा रही इन अटकलों को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ ही पीसीसी ने भी खारिज किया है। प्रभारी इस मसले पर सीधे कुछ नहीं बोले लेकिन उनकी ओर से इस तरह की अटकलों को खारिज किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में ही 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश संगठन में किसी तरह के बदलाव की कोई बात इस समय नहीं हो रही है। धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसकी चिंता पार्टी हाईकमान पर छोड़ देनी चाहिए।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES