Wednesday, January 21, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद विभिन्न पार्कों के निर्माण हेतु निर्गत की...

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद विभिन्न पार्कों के निर्माण हेतु निर्गत की गई धनराशि।

देहरादून 25 नवम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की स्वीकृति के पश्चात सचिव वित्त अमित नेगी द्वारा जनपद चम्पावत व नैनीताल में पार्कों के निर्माण हेतु धनराशि सम्बन्धित जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायी गई है। जारी की गई धनराशि में नगर पालिका टनकपुर के अन्तर्गत पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु रू. 5.35 लाख, नगर पालिका टनकपुर के वार्ड सं. 10 में पार्क निर्माण हेतु 8.13 लाख तथा जनपद नैनीताल में हल्द्वानी काठगोदाम स्थित  गौला बैराज के दांये एवं बांये पार्श्व पर स्थित मनोरंजन पार्कों के सौन्दर्यीकरण हेतु 49.41 लाख की धनराशि शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैंसडोन के अन्तर्गत ज्यूंदाल्यूं जनता इंटर कालेज नैनीडांडा के जीर्णोद्धार हेतु 38.38 लाख की धनराशि भी सचिव वित्त द्वारा जिलाधिकारी पौड़ी को निर्गत की गई है। ये सभी योजनायें मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अन्तर्गत सम्मिलित रही हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय इण्टर कालेज मालसी, चमोली में 3 कक्षा-कक्षों के निर्माण हेतु 67.39 लाख जीआईसी कालसी के भवन मरम्मत हेतु 66.47 लाख तथा विधान सभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत चनौदा महात्मा गांधी इंटर कालेज में 4 कक्षों के निर्माण हेतु 96.64 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। ये योजनायें भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अन्तर्गत सम्मिलित रही हैं। इसके साथ ही पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के तहत भवाली में क्राफ्ट टूरिज्म सेन्टर विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा 158.91 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए 40 प्रतिशत धनराशि रू. 63.56 लाख अवमुक्त करने की भी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने तहसील त्यूनी में फायर स्टेशन भवन के निर्माण हेतु 330.80 लाख की आगणित धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES