Friday, March 20, 2026
Homeउत्तराखंडशिवपुरी गूलर के पास निर्माणाधीन के टूटने से 20 मजदूरों के दबने...

शिवपुरी गूलर के पास निर्माणाधीन के टूटने से 20 मजदूरों के दबने की खबर । एक की मौत की पुष्टि।

टिहरी गढ़वाल (हि. डिस्कवर)

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी गूलर के पास निर्माणाधीन एक पुल के टूट जाने से 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की सूचना है जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है घटना देर शाम की है घटनास्थल पर ऋषिकेश मुनी की रेती और देवप्रयाग थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंच गई है। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़़ा है अब तक 14 मजदूरों को निकाल कर चिकित्सालय भेजा जा चुका है।

बताया गया कि बदरीनाथ राजमार्ग 58 पर गूलर के पास आलवेदर रोड के तहत एक 20 – 25 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण चल रहा था। शाम को पुलिया का लेंटर पड़ रहा था। करीब साढ़े 6 बजे पुलिया गिर गई। मौके पर काम कर रहे 14 मजदूर पुलिया के मलबे में दब गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सभी घायलों को मलबे से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश भेज दिया है। एसडीएम नरेंद्र नगर वदंना वर्मा ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है।टिहरी की जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्वत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। 14 घायलों को 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया, जहां 4 घायलों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES