टिहरी गढ़वाल (हि. डिस्कवर) ।
टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक के परसारी गाँव में बने भव्य माँ दुर्गा मंदिर के मूर्ति स्थापना व शिलान्यास कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष और उच्च न्यायालय द्वारा गठित जिला मोनेटरिंग कमेटी के सदस्य शान्ति प्रसाद भट्ट ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने मन्दिर में प्रदेश की सुख शांति व कोरोना मुक्ति के लिए पूजा अर्चना के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हुए माँ भगवती से आशीर्वाद लिया।
शांति प्रसाद भट्ट ने कहा वह सहयोग ग्रुप की प्रेरणा टिहरी विधानसभा के हर गांव में जाकर बताएंगे। उन्होंने कहा सहयोग ग्रुप और नागराजा मंदिर के लिए मैं जरूर सहयोग करूंगा । भट्ट ने सहयोग ग्रुप के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा यह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा।
शान्ति प्रसाद भट्ट ने ग्रामवासियों ओर मन्दिर निमार्ण में नोजवानो की टीम की सराहना करते हुए इस देवी कार्य को करने के लिए बधाई दी, साथ ही उन्होंने कोविड-19 कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क पहने, सोशल डिस्टनेसिंग रखने सहित अनेको उपायों को अपनाने के लिए आम जनता को जागरूक किया।
अरुण पांडेय ने कहा हम मिलकर परसारी को आदर्श गांव बनाएंगे
पत्रकार व समाजसेवी अरुण पांडेय ने सहयोग ग्रुप व सभी ग्रामवासियों की तरफ से मुख्य अतिथियों का धन्यवाद अदा किया। अरुण पांडेय ने कहा कि सामूहिक प्रयास से हर काम संभव हो सकता है । उन्होंने सहयोग ग्रुप के सभी साथियों का आभार ब्यक्त किया। अरुण पांडेय ने कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए कि परसारी एक आदर्श गांव बने। गाँव में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोज़गार के साथ सभी तरह की सुविधाएं हों।
इस मौके पर मंडाण का आयोजन किया गया। जिसमें देवी देवताओं का आह्वान किया गया। इस मौके पर देवी देवता अपने पसवा पर अवतरित हुए और अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया तथा नवमन्दिर निर्माण मन्दिर में सहयोग करने वाले भक्तों पर अपनी कृपा बरसाई। आपको बता दें कि गाँव में जीर्णशीर्ण हो चुके मन्दिर की जगह इस नए भव्य मंदिर का निर्माण सबका सहयोग ग्रुप और परसारी ग्रामवासियों औऱ प्रवासी ग्रामीणों के सहयोग से किया गया

