Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंड06 करोड की लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित बौंशाल-भेटी पुल का शिलान्यास।

06 करोड की लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित बौंशाल-भेटी पुल का शिलान्यास।

सतपुली पौड़ी गढ़वाल (हि. डिस्कवर)।

विकास खण्ड कल्जीखाल इस समय सुर्खियों में हैं, चाहे वह बौंशाल लगा क्षेत्र हो या फिर बांघाट लगा क्षेत्र..! उधर बांघाट बिलखेत में कल्जीखाल विकास खण्ड में नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल चल रहा है तो इधर बांघाट में आज 40 साल पुराना बहुप्रतीक्षित 60 मीटर लम्बा स्पान मोटर पुल का सांसद तीरथ सिंह रावत व क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली द्वारा शिलान्यास किया गया।

ज्ञात हो कि यह पुल सम्पूर्ण असवालस्यूँ के जनमानस के साथ, मनियारस्यूँ-पटवालस्यूँ को सरल मोटर मार्ग से जोड़ता है। इस पुल के निर्माण को लेकर कई सामाजिक संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता बर्षों से शासन प्रशासन से पत्र-व्यवहार करते आ रहे हैं।

कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालीस साल पहले नयार नदी पर बना लकड़ी का पुल अब मोटर पुल बनेगा। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को बौंसाल-भेटी मार्ग पर लगभग 6 करोड़ की लागत से बनने वाले 60 मीटर स्पान के मोटर पुल का शिलान्यास किया।विश्व बैंक पोषित योजना के तहत इस पुल का निर्माण किया जाएगा।

इस पक्के पुल के बनने से अस्वालसयूं पट्टी के कई गांवों को लाभ मिलेगा। राज्य गठन के बाद भी 20 साल तक लोगों को इस कच्चे लकड़ी के पुल से गुजरना पड़ रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES