Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने किया स्पेशल कवर पोस्टल "वैली ऑफ वर्ड्स" का अनावरण।

राज्यपाल ने किया स्पेशल कवर पोस्टल “वैली ऑफ वर्ड्स” का अनावरण।

राजभवन देहरादून, 21 नवम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)।
   
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में “वैली ऑफ़ वर्ड्स“ विशेष आवरण special postal cover  और विशेष विरूपण special postal cancellation का विमोचन किया। यह आवरण मसूरी के प्रतिष्ठित होटल “द सेवाय“ पर विशेष जानकारी प्रदान करता है।
ज्ञातव्य है कि वैली ऑफ वर्ड्स तथा द सेवाय होटल ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय साहित्य तथा कला महोत्सव आयोजित किया है। इस वर्ष मसूरी के ऐतिहासिक होटल द सेवाय से इस महोत्सव की ऑनलाइन गतिविधियों का प्रसारण किया जा रहा है। यह महोत्सव  20 से 22 नवंबर, 2020 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें श्रेष्ठ भारतीय साहित्य, वाद-विवाद, पुस्तक विमोचन, वार्तालाप, मुशायरा, प्रदर्शनी, अनुवाद आदि गतिविधियां सम्मिलित है।
इस अवसर पर निदेशक, डाक सेवाएं एस. के. राय, के.के. काया, को-चेयरमैन द सेवाय होटल, वैली ऑफ वर्ड्स से विनीत अग्रवाल,  अभय मिश्रा तथा विक्रम सिंह उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES