Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंडविधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में ली अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक, ये...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में ली अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक, ये थी वजह।

देहरादून (हि. डिस्कवर) ।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विधानसभा के उच्च अधिकारियों के संग विभिन्न विषयों को लेकर बैठक की।इस दौरान श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से विधानसभा के हित में कार्य करने की बात कही।

विधानसभा भवन देहरादून में अपने निजी कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक के दौरान श्री अग्रवाल ने विधानसभा से संबंधित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों के संग चर्चा वार्ता की।इस दौरान श्री अग्रवाल ने विधानसभा की विभिन्न समितियों की बैठकों के बारे में भी जानकारी ली साथ ही अधिकारियों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना।

इस अवसर पर अग्रवाल ने अधिकारियों से विधानसभा के हित में कार्य करने की बात कही एवं उत्तराखंड विधानसभा को देश में आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिए सभी से अपना अहम योगदान देने की अपील की।इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण के चलते कार्मिकों से विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्यालय में सरकार द्वारा दिये गए आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करने की भी बात कही।

इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, अपर सचिव मदन कुंजवाल, अनु सचिव नरेंद्र रावत, अनु सचिव मनोज कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष वंदना हरव्यासी, प्रतिवेदक हेम गुरानी, अनु सचिव हेम पंत, प्रोटोकॉल अधिकारी मयंक सिंघल, वरिष्ठ निजी सचिव अजय अग्रवाल, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत, व्यवस्था अधिकारी दीपचंद सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES