Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तराखंडअटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत सभी रोग चिन्हित- मुख्यमंत्री।

अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत सभी रोग चिन्हित- मुख्यमंत्री।

देहरादून 12 नवम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य व्याधि सहायता निधि के संचालक मंडल की बैठक ली। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य व्याधि सहायता निधि समिति त्रिस्तरीय है। इसमें संचालक मण्डल, राज्य प्रबंधन कार्यकारिणी समिति एवं जिला प्रबंधन कार्यकारिणी समिति है। इसके तहत 11 प्रकार के घातक  रोग चिन्हित किये गये हैं।

राज्य में अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना शुरू होने के बाद पिछले एक वर्ष में इस निधि के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ है। क्योंकि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत ये सभी रोग चिन्हित हैं। अटल आयुष्मान कार्ड से लोगों को अधिक सुविधाजनक हो रहा है। जिस वजह से राज्य व्याधि सहायता निधि में आवेदन प्राप्त नहीं हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने इस  व्यवस्था के सम्बन्ध में पुनर्विचार करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, एल. फैनई, श्रीमती सौजन्या, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एस. ए. मुरूगेशन आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES