Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने बताया महिला स्वयं सहायता समूहों को महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन...

मुख्यमंत्री ने बताया महिला स्वयं सहायता समूहों को महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन का मजबूत आधार!

देहरादून (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महिला स्वयं सहायता समूहों को महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन का मजबूत आधार बताया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का भी यह मजबूत आधार है।शुक्रवार को सुभाष रोड, देहरादून में सरस्वती जागृति स्वयं सहायता समूह एवं महिला हथकरघा बुनकर समूह द्वारा संचालित ‘‘स्वावलम्बनी’’ का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ ही प्रदेश के परम्परागत व्यंजनों को बढ़ावा देने एवं राज्य में आने वाले पर्यटकों के माध्यम से इसकी पहचान बनाने मे इस प्रकार के प्रयास कारगर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा किया गया यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की भी मजबूत पहल है। उन्होंने इसे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणादायी भी बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश पर्यटन प्रदेश है। यहां आने वाले पर्यटकों को पर्वतीय व्यंजनों की चाहत रहती है। इससे हमारे उत्पादों को देश व दुनिया में पहचान मिलने के साथ ही पारम्परिक खेती के उत्पादन के प्रति हमारे लोग प्रेरित होंगे। इससे पारम्परिक उत्पादों व खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, सरस्वती जागृति महिला स्वयं सहायता समूह की सुश्री पूजा तोमर, सुश्री सुषमा वर्मा, गायत्री श्रीवास्तव, रिद्धि कांबोज आदि उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES