Saturday, June 7, 2025
Homeउत्तराखंडमहिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों को विश्वस्तरीय बाजार उपलब्ध...

महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों को विश्वस्तरीय बाजार उपलब्ध करवाना भी आवश्यक है- राज्यपाल

राजभवन नैनीताल  02 नवम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राज्य के स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों, ऐपण, स्थानीय खाद्यान्नों से बने उत्पादों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों को विश्वस्तरीय बाजार उपलब्ध करवाना भी आवश्यक है। उत्तराखण्ड में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में स्थानीय उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। हमारे स्थानीय उत्पाद पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध होंगे।  राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को राजभवन नैनीताल में नैनीताल जिले के पांच विकास खण्डों भीमताल, बेतालघाट, रामनगर, हल्द्वानी के 13 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों व स्थानीय खाद्य उत्पादों का क्रय किया। राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के कार्यों तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा की तथा  उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक श्रीमती संगीता आर्या, रमेश कनवाल, रमेश बिष्ट तथा महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES