Wednesday, May 13, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के सैनिक स्कूलों में बजी दाखिले की घंटी, जानिए कैसे करना...

उत्तराखंड के सैनिक स्कूलों में बजी दाखिले की घंटी, जानिए कैसे करना है आवेदन।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

उत्तराखंड सहित देशभर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा छह और कक्षा नौ में दाखिलों की प्रवेश परीक्षा७ के आवेदन शुरू हो गए हैं। इनमें दाखिले के लिए अगले साल 10 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड में अल्मोड़ा, देहरादून, घोड़ाखाल, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रुड़की, रुद्रपुर और श्रीनगर में यह प्रवेश परीक्षा होगी।

सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा के लिए आप 19 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय ही परीक्षा शुल्क भी भरना होगा। जनरल, ओबीसी के लिए 550 रुपये और एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।

1 :- कक्षा छह में एडमिशन के लिए छात्र की उम्र 31 मार्च 2021 तक 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए।

2:- लड़कियों के लिए सभी सैनिक स्कूलों में सिर्फ कक्षा छह में एडमिशन का नियम है।

3 :- 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2021 तक 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए।

4 :- एडमिशन के समय छात्र ने मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा पास कर ली हो।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES