Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण।

मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण।

देहरादून 22 अक्टूबर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य, गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। बताया गया कि 3, गोपिनाथ बारदोलाई मार्ग, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में जून 2020 से उत्तराखण्ड निवास का काम शुरू किया गया। भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे। है। भवन में भू तल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जायेगा।
उन्होंने कहा यह पांच सितारा ग्रीन भवन है। इसका अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है। भवन का वास्ताविक निर्माण कार्य दिनांक जून 2020 से प्रारम्भ किया गया। भवन को माह दिसम्बर 2021 तक पूर्ण कर दिया जायेगा तथा रंगरोगन, फिनिशिगं का काम मार्च 2022 तक पूरा किया जाना है। सभी जरूरी स्वीकृतियां प्राप्त कर ली गई है।
इस दौरान मुख्य सचिव ओमप्रकाश, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ पराग मधुकर धकाते, इंजीनियर वी0सी0 पुरोहित, प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, श्रीमती इला गिरी अपर स्थानिक आयुक्त, रंजन मिश्रा वरिष्ठ व्यवस्था अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES