Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंडराज्यपाल ने मंगला माताजी के जन्मदिवस के अवसर पर महिलाओं को साड़ी...

राज्यपाल ने मंगला माताजी के जन्मदिवस के अवसर पर महिलाओं को साड़ी तथा शॉल वितरित किये।

राजभवन देहरादून 16 अक्टूबर, 2020(हि. डिस्कवर)
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन में मंगला माताजी के जन्मदिवस के अवसर पर महिलाओं को साड़ी तथा शॉल वितरित किये। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि मंगला माता जी मानवता के समग्र कल्याण हेतु समर्पित हैं तथा लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने मंगला माता जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। कमजोर वर्गों की महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उद्यमशीलता को अपना सकती हैं। निर्धन महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के रूप में सगंठित करके तथा ऋण लेकर छोटे-छोटे उद्यम स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करना होगा।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने राजभवन में निर्धन बस्तियों से आई महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह बनाकर स्वरोजगार के कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने उपस्थित अधिकारियों को महिलाओं की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिये।
कार्यक्रम में देहरादून के इंदिरा कालोनी, गाँधी ग्राम बस्ती, खुड़बुड़ा बस्ती, मोहकमपुर बस्ती, देवसुमन बस्ती, चक्खूवाला तथा बिंदाल बस्ती आदि से बहुत सी महिलाएँ उपस्थित थी।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES