Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तराखंडरं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

देहरादून 15 अक्टूबर, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत से गुरुवार को रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला के सीमांत एवं संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। संस्था के प्रतिनिधियों ने कोविड-19 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु एक लाख की धनराशि का चेक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के निवासी हमारी सीमाओं के पहरी भी है उन्होंने रं कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में किए जाने वाले कार्यकलापों की भी सराहना की।

इस अवसर पर रं कल्याण संस्था के संरक्षक नृप सिंह नपलच्याल, भूतपूर्व अध्यक्ष  अजय सिंह नबियाल,  चन्द्र सिंह नपलच्याल,  महिमन सिंह गर्ब्याल, आई.जी.गढ़वाल  संजय गुंज्याल,   दरबान सिंह गर्ब्याल, भूतपूर्व महासचिव कृष्ण रौतेला व डाँ. विक्रम सिंह उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES