Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडपर्यटन सचिव ने की पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं और वर्तमान में...

पर्यटन सचिव ने की पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं और वर्तमान में अल्मोड़ा मल्ला महल में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों की समीक्षा।

अल्मोड़ा 02 सितम्बर, 2020 (हि. डिस्कवर)

सचिव पर्यटन दलीप जावलकर ने आज वीडियों कान्फे्रसिंग के माध्यम से जनपद में पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं और वर्तमान में अल्मोड़ा मल्ला महल में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कलैक्ट्रेट को हैरिटेज स्थल के रूप में विकसित किये जाने वाले कार्यों को समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने स्वयं जिलाधिकारी को मानिटरिंग करने व कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिये।

इस दौरान उन्होंने 13 डिस्ट्रिक 13 डेस्टिनेशन के अन्तर्गत कटारमल व जागेश्वर में किये गये कार्यों की समीक्षा की साथ ही उन्होंने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के वित्तीय वर्ष हेतु लाभान्वित किये गये लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की।

सचिव ने मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत पर्यटन विभाग के सम्बन्ध में की गयी घोषणाओं और दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने होम-स्टे योजना के अन्तर्गत प्रगति लाने के निर्देश पर्यटन विकास अधिकारी को दिये साथ ही उन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण मा0 मुख्यमंत्री राहत कोष से विभिन्न लोगो को वितरित आर्थिक सहायता की जानकारी प्राप्त की।

वी0सी0 में जिलाधिकारी नितिन सिहं भदौरिया ने वर्तमान में मल्ला महल में चल रहे कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रामशिला मन्दिर में राजस्थान के कारीगरों द्वारा मन्दिर पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। रानी महल के आन्तरिक भाग को खाली कर दिया गया है। इसके अलावा रिकार्ड रूम को जल्दी ही नवीन कलैक्ट्रेट में शिफ्ट कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मल्ला महल के बाहरी दीवारों में कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा उन्होंने अन्य जानकारियाॅ सचिव को दी। जिलाधिकारी ने बताया कि अल्मोड़ा फोर्ट ट्रस्ट एक्ट में पंजीकरण करा लिया गया है साथ ही अल्मोड़ा फोर्ट की वेबसाइड भी बना दी गयी है। उन्होंने कहा कि वी0सी0 के माध्यम से जो भी निर्देश प्राप्त हुए है उसके अनुसार लम्बित प्रकरणों का निस्तारण कर लिया जायेगा।

इस अवसर पर पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिहं चौहान, समिति के सदस्य जयमित्र बिष्ट, मुक्ति दत्ता आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES