Tuesday, August 11, 2026
Homeउत्तराखंडपूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी के निधन पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने किया...

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी के निधन पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त।

देहरादून 31 अगस्त, 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुख़र्जी के निधन पर मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने किया शोक व्यक्त।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। राजनीति, वित्त, विधि आदि क्षेत्रों के वे विशेषज्ञ थे। अपने लम्बे सार्वजनिक व राजनीतिक जीवन में उन्होंने गहरी छाप छोड़ी है। वे कुशल प्रशासक और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। स्वर्गीय मुखर्जी जी का देवभूमि उत्तराखंड के प्रति गहरा लगाव था। जब वे राष्ट्रपति थे तो उन्होंने उत्तराखण्ड विधानसभा को सम्बोधित किया था।
वहीं राज्यपाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने अपने शोक संदेश में कहा है “ स्वर्गीय मुखर्जी एक असाधारण जन नेता, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, सांसद और प्रशासक थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में व्यतीत किया। भारत के राष्ट्रपति के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहा। स्वर्गीय मुखर्जी का देहरादून और उत्तराखंड से अत्यंत लगाव था और उन्होंने देहरादून स्थित ‘द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट ‘आशियाना’ भवन का जीर्णोद्धार कराया था। प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे”। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति भी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES