Wednesday, March 18, 2026
Homeदेश-प्रदेशउत्तराखंड मीडिया जगत के लिए बड़ी खबर। अनिल बलूनी ने कही आईआईएमसी...

उत्तराखंड मीडिया जगत के लिए बड़ी खबर। अनिल बलूनी ने कही आईआईएमसी परिसर खोलने की बात।

नई दिल्ली 25 अगस्त 2020 (हि. डिस्कवर)

क्योंकि वे स्वयं भी पत्रकार रहे हैं व जानते हैं कि उत्तराखंड के जन मानस का सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़ा नाम है इसीलिए उन्होंने आज सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है।

(फ़ाइल फोटोज)

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अनुरोध किया कि उत्तराखंड मेंइंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मास कम्युनिकेशन (आईआईएमसी ) का एक परिसर खोला जाये ताकि पत्रकारिता और लेखन में जाने वाली राज्य की प्रतिभाओं को उत्तराखंड में ही शिक्षण, प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड का बहुत बड़ा योगदान है व  उत्तराखंड की अनेक हस्तियों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अभूतपूर्व सेवाएं  दी हैं। उन्होंने कहा कि आज भी  पत्रकारिता जगत में उत्तराखण्ड के ऐसे कई बड़े नाम शामिल हैं जो युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं।

उन्होंने कहा कि  मीडिया में भारी संख्या में उत्तराखंडी समाज के लोग अपनी सेवायें दे रहे हैं लेकिन ऐसी अनेक प्रतिभाएं प्रदेश भर में आज भी मौजूद हैं जो संसाधनों के अभाव के कारण आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि  उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अगर उत्तराखण्ड प्रदेश में ही एक विश्व स्तरीय संस्थान उपलब्ध होगा तो पत्रकारिता के क्षेत्र में राज्य ही नहीं देश को भी अनेक प्रतिभाएं प्राप्त होंगी।

सांसद बलूनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने बहुत सकारात्मक रूप में उनके अनुरोध को लिया है और आश्वस्त किया है कि वह इस दिशा में गंभीर प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा है कि उन्हें पूर्ण आशा है कि राज्य को शीघ्र आईआईएमसी का एक परिसर प्राप्त होगा जो आने वाले समय में देश व दुनिया के लिए पत्रकारिता की रीड़ बनेगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES