Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedकौडियाला में भरभरा कर गिरे पहाड़ में पंजाब के तीन मजदूरों...

कौडियाला में भरभरा कर गिरे पहाड़ में पंजाब के तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत!

ऋषिकेश: ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। ऑल वेदर रोड के चौड़ीकरण के काम में लगे तीन मजदूह पोकलैंड मशीन समेत भूस्खलन की चपेट में आ गए।

दरअसल ऑल वेदर रोड पर रात के समय काम करके तड़क करीब 4 बजे मजदूर जेसीबी और पोकलैंड मशीन को साथ लेकर वापस अपने ठिकाने पर लौट रह थे। इसी दौरान कौड़ियाला के समीप भारी अचानक भूस्खलन हो गया। भीसलेखल के मलबे की चपेट में आने से जेसीबी, पोकलैंड मशीन औऱ उन पर काम कर रह तीन मजदूर गंगा की ओऱ गहरी खाई में गिर गए। हादसे मे तीनों की मौके पर मौत हो गई।

मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि ब्यासी चौकी पुलिस द्वारा थाने पर सूचना दी की चौकी से लगभग 4 किलोमीटर आगे कौड़ियाला की ओर एमएमके कंपनी की जेसीबी और पोकलैंड मशीन अपना काम खत्म कर अपनी साइट पर वापस आ रहे थे। लैंडस्लाइड आने के कारण तड़के चार बजे ये लोग मशीन समेत सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गए हैं। एसडीआरएफ के मौके पर पहुंचे और रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया। इस हादसे में जेसीबी सवार ऑपरेटर प्रभात, राजेश (32 वर्ष) पोकलैंड ऑपरेटर संजीव कुमार की मौत हो गई। तीनों पंजाब के रहने वाले थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES