Thursday, August 21, 2025
Homeदेश-प्रदेश"वोकल फ़ॉर लोकल"! प्रियंका गांधी की चाय की चुस्की में अनिल बलूनी...

“वोकल फ़ॉर लोकल”! प्रियंका गांधी की चाय की चुस्की में अनिल बलूनी का पहाड़ी ब्यंजनों का तड़का।

नई दिल्ली 27 जुलाई 2020 (हि. डिस्कवर)

35 लोधी स्टेट बंगला नम्बर 1997 व 20 गुरुद्वारा रकाबगंज ये सिर्फ नम्बर नहीं बल्कि दो ऐसी राजनीतिक हस्तियां हैं जो आदान प्रदान की मिठास में चाय की चुस्की व खाने में उत्तराखंड की रेसिपी का स्वाद एक दूसरे को चखाना चाहते हैं। एक ओर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हैं तो दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया हेड व प्रवक्ता अनिल बलूनी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक दिन पूर्व अनिल बलूनी को चाय का न्यौता दिया तो बलूनी ने  अतिथि देवो भव: के उत्तराखण्डी लोकसंस्कृति का परिचय देते हुए उन्हें भोजन के लिए आमंत्रण भेज दिया।

ज्ञात हो कि विगत 27 जुलाई को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा के मीडिया प्रवक्ता अनिल बलूनी को चाय का आमंत्रण भेजा था जिसके बाद कुछ घण्टों की चुप्पी के बाद अनिल बलूनी ने उन्हीं के अंदाज में इन्हें जबाब लिख भेजा व उन्हें भोजन पर आमंत्रित किया है।

यह मिठास क्या सचमुच दो पार्टियों के दिग्गजों के बीच पनपे किसी प्यार का प्यारा सा उदाहरण है या राजनीतिक समीकरणों की वह कूटनीति जिसमें जिसके हाथ जो दांव लगे वह चल देता है। फिलहाल अगर यह राजनीति दांव है तो प्रियंका गांधी वाड्रा पर अनिल बलूनी भारी पड़े।

ज्ञात हो कि एक ओर प्रियंका गांधी वाड्रा को उनका 35 लोधी स्टेट बंगला नम्बर 1997 खाली करने का सरकारी फरमान जारी किया गया है और दूसरी ओर यह बंगला अब भाजपा के केंद्रीय मीडिया हेड व प्रवक्ता अनिल बलूनी को आबंटित किया गया है। लोगों का मानना है कि यह चाय का न्यौता देना प्रियंका गांधी वाड्रा का महज एक राजनीति ड्रामा है, वहीं उनके इस न्यौते का जल्दी जबाब न दिए जाने पर कय्यास लगाए जा रहे थे कि बलूनी माकूल समय में माकूल जबाब देंगे।

हुआ भी वही आज अनिल बलूनी ने जबाब देते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा को लिखा कि ”

प्रतिष्ठा में,
श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी।

आपका पत्र मिला। आभारी हूं। आपके संज्ञान में लाना चाहूंगा कि मैं लंबे समय तक कैंसर के उपचार के बाद दिल्ली लौटा हूं और चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कर रहा हूं। उनके निर्देशन में घर पर ही आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ कर रहा हूं।

मैं पूर्ण स्वस्थ होकर शीघ्र ही आपको सपरिवार भोजन पर आमंत्रित करूंगा जिसमें आपको मेरे उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर,पहाड़ी रायता,भट्ट की चुड़कानी का रसास्वादन मिलेगा। आपका पुनः आभार आपने मुझे आमंत्रित किया।

अनिल बलूनी
27 जुलाई 2020।

यह पत्र विगत दो दिन पूर्व का है जो आज वायरल हुआ। पत्र में जिस शालीनता के साथ भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने अपने कैंसर पीड़ित होने व प्रियंका गांधी वाड्रा को सपरिवार अपने आबंटित बंगले में उत्तराखण्डी पकवानों के रास्वादन के लिए न्यौता दिया है, उससे क्या भाजपाई व क्या कांग्रेसी सभी उनके मुरीद हो गए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीटर पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि-

भले ही यह राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के रूप में आम लोगों के बीच कटाक्ष के रूप में या फिर एक स्वच्छ चरित्र की राजनीति का दर्पण माना जा रहा हो लेकिन यह तय है कि इसमें अनिल बलूनी ने “वोकल फ़ॉर लोकल” के रूप में नहले पर दहला जरूर मारा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES