Monday, March 23, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिगंगा स्नान की जगह घर पर ही करें सोमवती स्नान-मुख्यमंत्री।

गंगा स्नान की जगह घर पर ही करें सोमवती स्नान-मुख्यमंत्री।

देहरादून (हि. डिस्कवर)।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवती अमावस्या की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के नाते हर त्योहार का यहां अपना एक अलग महत्व है। सावन हरियाली एवं उत्साह का महीना माना जाता है, इसलिए इस महीने की अमावस्या का अपना विशेष महत्व है। आईये इस पर्व के अवसर पर हम सब मिलकर प्रार्थना करें कि जल्द ही परिस्थितियां पहले की तरह सामान्य हो जाएं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस वर्ष कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते हर त्योहार को मनाने का तरीका एवं उसका स्वरूप परिस्थितियों के अनुसार हमने परिवर्तित किया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अनुरोध किया कि आगामी 20 जुलाई को सोमवती अमावस्या के दिन कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण हरिद्वार में मां गंगा में स्नान करने के बजाय हम सब घर पर ही मां गंगा का स्मरण करके पवित्र भावों से स्नान करें ताकि इस महामारी के काल में आप सब उत्तराखण्ड सरकार को सहयोग कर सकें।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES