Monday, March 23, 2026
Homeउत्तराखंडस्मार्ट सिटी के कार्य को समयबद्ध ढंग से समय पर पूर्ण करें-...

स्मार्ट सिटी के कार्य को समयबद्ध ढंग से समय पर पूर्ण करें- मदन कौशिक

देहरादून   14  जुलाई, 2020 (हि. डिस्कवर)             प्रदेश के शहरी विकास, आवास, राजीव गाँधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक ने विधान सभा स्थित सभा कक्ष में देहरादून, स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी के कार्य को समयबद्ध ढंग से समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर बल देते हुए आडिट कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मिनी प्रोजेक्ट का माइक्रो लेबल पर समीक्षा के लिए जल्द बैठक बुला ली जाए।

देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत स्मार्ट रोड, स्मार्ट टायलेट, वाटर ए.टी.एम. सीवर लाईन का अपग्रेडेशन, मल्टी यूटिलिटी डक, स्मार्ट स्कूल इत्यादि के कार्य होने हैं। इस प्रोजेक्ट में देहरादून इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल सिस्टम का भी सहारा लिया जायेगा। वाटर सप्लाई और ड्रेनेज प्रबन्ध के लिए आगामी समीक्षा बैठक में कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर सी.ई.ओ. देहरादून स्मार्ट सिटी, वी.सी.एम.डी.डी.ए. रणवीर सिंह चौहान इत्यादिअधिकारी मौजूद थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES