देहरादून (हि. डिस्कवर)
जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं, हृदय नहीं वह पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने कुछ गम कुछ आक्रोश और इन पंक्तियों के साथ भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में भारत चीन बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए नमन किया।
विधायक खजान दास ने शहीद सैनिकों के बलिदान को व्यर्थ ना जाने की बात कहते हुए चीन द्वारा सदैव ही धोखा देने की बात की।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं से चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा को दर्जा धारी जितेंद्र रावत राजकुमार पुरोहित रविंद्र कटारिया ने भी संबोधित किया।
श्रद्धांजलि सभा में महामंत्री रतन सिंह चौहान सतेंद्र नेगी भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह रावत संदीप मुखर्जी पूनम मंमगाई सुभाष चंद्र यादव विजय भट्ट विजय थापा अशोक पवार मनीष बिष्ट राजीव गुरंग के साथ वीर सिंह पवार गिरिराज उनियाल रूद्रेश शर्मा अनुराग भाटिया मुनिया पाल रईस अंसारी सलीम अहमद मुकेश सिंगल श्रीमती बृजलेश गुप्ता श्रीमती प्रवीण शर्मा मुनिया पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी करणपुर मंडल द्वारा लैंसडाउन चौक पर चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग का पुतला फूंका गुस्से से भरे कार्यकर्ता शी जिनपिंग मुर्दाबाद चीनी सेना मुर्दाबाद भारतीय सेना जिंदाबाद नारे लगा रहे थे।
पुतला फूंकने वालों में राजपुर विधायक खजान दास दर्जा धारी जितेंद्र रावत महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल महामंत्री रतन चौहान मंडल अध्यक्ष विजय थापा मंडल महामंत्री अजय तिवारी राहुल लारा सुनील शर्मा गौरव कनौजिया विपिन सेलवाल सौरभ शर्मा महेश गुप्ता मोनिका गहलोत सहित दर्जनों मंडल कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।