Thursday, May 7, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड लोक मंच की टीम पहुंची देवप्रयाग..! जामटी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण...

उत्तराखंड लोक मंच की टीम पहुंची देवप्रयाग..! जामटी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव अभियान में निभाई भागीदारी।

देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल)।

कोरोना बचाव अभियान के तहत उत्तराखंड लोक मंच (रजि.) दिल्ली की टीम दिल्ली एन.सी.आर. व उत्तराखंड के सल्ट-अल्मोड़ा विधान सभा क्षेत्र में कोरोना से बचाव उपायों से जागृत एवम् जरूरतमंदो की मदद करते हुए 3 जून को पूर्व ग्राम प्रधान व समाज सेविका श्रीमती रोशनी चमोली जी के आग्रह एवम् मार्गदर्शन में, टिहरी देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के जामटी क्षेत्र में पहुंची।

कोरोना बचाव अभियान टीम में उत्तराखंड लोक मंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती, गहड़ ग्राम सभा की पूर्व प्रधान श्रीमती रोशनी चमोली, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चमोली, मुकेश रतूड़ी, हरीश रतूड़ी और पंकज रतूड़ी शामिल थे। बचाव टीम ने जामटी में कोरोना से बचाव जागरूकता कार्यक्रम ग्राम पंचायत सयूटा दसोली के मेडिकल सेंटर पौड़ीखाल में रखा।

जागरूकता कार्यक्रम में जामटी जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 24 ग्राम पंचायतों की आशा एवं आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी डॉ तस्लीम अहमद, नरेंद्र पंवार, राकेश चंद्र भारती एवं यशपाल पंवार ने भाग लिया। कार्यक्रम में कोरोना से बचाव उपायों से अवगत कराने के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना वारियर्स के रूप में कोरोना बचाव किट देकर सम्मानित किया गया।

कोरोना बचाव किट में स्वास्थ्य कर्मियों को पहने के लिए पी.पी.ई.किट, थर्मल स्केनर व आशा कार्यकर्ताओं को सैनिटाइजर, दस्ताने, हेड कैप, मास्क, साबुन बिस्किट, मॉस्किटो क्वाइल दी गयी। बचाव टीम द्वारा क्वांरटीन सेंटर को भी सेनिटाइज किया गया। समस्त क्षेत्रवासियों, डॉक्टर्स, आशा तथा आंगनवाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड लोक मंच दिल्ली की टीम का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

कोरोना काल में देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में इस तरह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया। उत्तराखंड लोकमंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती जी के अनुसार देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में लोक मंच की टीम अपनी सक्रिय सदस्य श्रीमती रोशनी चमोली के मार्गदर्शन में पहुंची व श्रीमती रोशनी चमोली जी ने कोरोना बचाव किट में भी हमें अपना विशेष सहयोग दिया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES