Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखंडहिमालयन हॉस्पिटल के बेरिएट्रिक व मेटाबोलिक सर्जरी विभाग ने 50 बर्षीय महिला...

हिमालयन हॉस्पिटल के बेरिएट्रिक व मेटाबोलिक सर्जरी विभाग ने 50 बर्षीय महिला की सर्जरी कर दिया नया जीवनदान।

डोईवाला 6 मई 2020 (हि. डिस्कवर)।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के हिमालयन अस्पताल में बेरिएट्रिक व मेटाबोलिक सर्जरी विभाग की ओर से 50 वर्षीय महिला की सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया गया।


देहरादून निवासी 50 वर्षीय मंगला देवी जो कि लंबे समय से मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया, हाइपेथायरायडिज्म सांस फूलना जैसी बीमारियों से पीड़ित थी। रोगी मंगला देवी का कहना है, कि उनका स्थाीनीय अस्पतालों से लगातार दवाईयां चल रही थी।

रोगी पैदल भी नही चल पा रही थी थोड़ा सा चलने सांस फूल रहा था, रिश्तेदारों के कहने पर वह हिमालयन अस्पताल के बेरिएट्रिक व मेटाबोलिक सर्जन डाॅ. हेमंत नौटियाल के पास दिखाया जिसके बाद बेरिएट्रिक सर्जन डाॅ. हेमंत नौटियाल ने उन्हें सर्जरी करने की सलाह दी। डाॅ. हेमंत नौटियाल ने बताया कि जरूरी जांचे करने के बाद मंगला देवी की सर्जरी की गई। पहले मरीज का वजन 104 किलो था, जबकि सर्जरी करने के बाद 19 किलो वजन कम हुआ है। मरीज की सर्जरी (लेप्रोस्कोपिक स्लीव गैस्टेक्टाॅमी) पेट में बिना चीरा लगाए हुए की गई। मरीज अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

मंगला देवी का कहना है कि सर्जरी से पहले वह 104 किलो वजन के साथ अपनी दिनचर्या के काम भी नही कर पाती थी। रोगी को सोने में भी सीपीएपी मशीन का सहारा लेना पड़ता था। मंगला देवी ने बताया कि सर्जरी करने के 5 दिन बाद वही अस्पताल से डिसचार्ज हो गई थी। अब वह अपना सामान्य जीवन जी रही हैं, वो भी बिना दवाईयों के सहारे साथ ही कई किलो मीटर पैदल जा रही हैं। रोगी का अब उच्च रक्तचाप, मधुमेह की समस्या भी नही है। सर्जरी को सफल बनाने में डाॅ. करमजोत बेदी, एनेस्थिसिया विभाग से डाॅ. दीपक ओवराॅय व डॉ निशिष का सहयोग रहा है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES