Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखंडलाल ढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण हेतु व्यवहारिक प्रस्ताव एवं कार्य योजना...

लाल ढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण हेतु व्यवहारिक प्रस्ताव एवं कार्य योजना प्रस्तुत करें-डॉ हरक सिंह रावत।

देहरादून  04  जून, 2020 (हि. डिस्कवर)
प्रदेश के वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण एवं ठोस, अपशिष्ट निवारण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री डाॅ0 हरक सिंह रावत ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में लाल ढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के पुनरीक्षित आंगणन विषय पर बैठक लिया।

लाल ढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण हेतु व्यवहारिक प्रस्ताव एवं कार्य योजना प्रस्तुत करें-डॉ हरक सिंह रावत।

उन्होंने कहा प्रदेश वासियों के हित के लिए इस मार्ग के सुदृढीकरण का कार्य होना अति आवश्यक है। यह कोटद्वार जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लिंक मार्ग है। इस सम्बन्ध में उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि लाल ढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण हेतु व्यवहारिक प्रस्ताव एवं कार्य योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मार्ग में पड़ने वाले पुल की लम्बाई और चौड़ाई का पुनः आंकलन किया जाए। इस सम्बन्ध में भारत सरकार से दिशा-निर्देश लेकर शिथिलीकरण की कार्यवाही किया जाए और कार्य को तुरन्त प्रारम्भ किया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक आर भरतरी, नोडल अधिकारी वन डी.जे.के. शर्मा, प्रमुख अभियन्ता लोनिवि हरि ओम शर्मा, वन संरक्षक पी.के.पात्रों, निदेशक राजाजी टाईगर रिजर्व अमित वर्मा एवं अधीशासी अभियन्ता लोनिवि दुगड्डा निर्भय सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES