Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखंडकोविड-19 के सराहनीय कार्यों हेतु जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को हस्तनिर्मित ‘‘कुमाऊ अल्पना‘‘...

कोविड-19 के सराहनीय कार्यों हेतु जिलाधिकारी नितिन भदौरिया को हस्तनिर्मित ‘‘कुमाऊ अल्पना‘‘ व आभार पत्र!

अल्मोड़ा 03 जून, 2020 (हि. डिस्कवर)

वर्तमान की करोना महामारी कोविड-19 में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए श्रीमती मीरा जोशी व नमित जोशी द्वारा हस्तनिर्मित ‘‘कुमाऊ अल्पना‘‘ व आभार पत्र जिलाधिकारी को दिया गया। श्रीमती जोशी ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जिलाधिकारी द्वारा जिस प्रकार परिस्थिति से सांमजस्य बिठाकर अपने प्रशासनिक कौशल का परिचय दिया जा रहा है उसे अल्मोड़ा की जनता हमेशा याद रखेगी।

इस अवसर पर श्रीमती जोशी ने स्वनिर्मित अल्पना के बारे में जिलाधिकारी को विस्तारपूर्वक बताया और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अल्पना हेतु श्रीमती जोशी को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES