Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखंडअखबारों की सुर्ख़ियों से गायब क्यों हुई डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा...

अखबारों की सुर्ख़ियों से गायब क्यों हुई डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा दी गयी 50 करोड़ की धनराशि!

देहरादून 1 जून 2020 (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री राहत कोष में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अबतक की सबसे बड़ी धनराशि 50 करोड़ दिए लेकिन 4 दिन बीत जाने पर भी यह समाचार पत्रों व समाचार चैनलों में सुर्खी नहीं बटोर पाई! यह पहली खबर है जिसका आधिकारिक जिक्र समाचार माध्यमों के माध्यम से भी न्यूज़ घरानों को उपलब्ध नहीं हुआ! यह बात यकीनन अचम्भे में डालने वाली लगी!

ज्ञात हो कि विगत 29 मई 2020 को वन पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर  पीसीबी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा था! सूत्रों के अनुसार इस सम्बन्ध में उनके निजी कार्यालय के  माध्यम से कई समाचार पत्रों को खबर भेजी गयी थी लेकिन सिर्फ हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा यह समाचार अपने अखबार की जगह ऑनलाइन पत्रिका में दो कालम की खबर के साथ डाला गया है जबकि अन्य किसी समाचार पात्र ने इसे प्रमुखता के साथ नहीं उठाया है!

यहाँ बात यह उठती है कि क्या यह खबर बेहद गौण कही जा सकती है जबकि यह अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गयी सबसे बड़ी धनराशि है! और

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES