Friday, March 6, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आँकडा 600 पार। आज मील 102 नए...

उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमितों का आँकडा 600 पार। आज मील 102 नए केस।

देहरादून 29 मई 2020 (हि. डिस्कवर)

प्रदेश में। आज कोरोना संक्रमितों ने सैकड़ा पर कर दिया। 102 केस मिलते ही आंकड़ा 600 पार हो गया है । उत्तराखंड कोरोना कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक अब उत्तराखंड में कुुुल 602 पॉजिटिव हैं।

अब तक देहरादून में 147, नैनीताल में 142, उधमसिंहनगर जिले में 61 और हरिद्वार जिले में 47 कोरोना पॉजिटिव हो गए। जबकि पर्वतीय जिले टिहरी गढ़वाल में 70,  अल्मोड़ा 39, पौड़ी गढ़वाल में 25, पिथौरागढ़ में 21, चमोली में 11, उत्तरकाशी में 10,  बागेश्वर में 16, चंपावत में 8 और  रुद्रप्रयाग में 5  संक्रमित मरीज हैं।

ज्ञात हो कि अब तक 89 मरीज इलाज के बाद सही होकर घर के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं।  कोरोना कंट्रोल रूम के मुताबिक अब तक 26,951 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिनमें 20,636  निगेटिव आईं और 4,758 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES