Monday, September 15, 2025
Homeउत्तराखंडसतपाली गांव किया सील, 75 बर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव। पीपली गांव के...

सतपाली गांव किया सील, 75 बर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव। पीपली गांव के लड़के ने दम तोड़ा।

पौड़ी 28 मई 2020 (हि.डिस्कवर)

पौड़ी जनपद के  विकासखंड एकेश्वर के  गांव सतपाली को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। 75 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एकेश्वर ब्लॉक के सतपाली गांव को कण्टेन्मेंट जोन घोषित कर उन्हें सील करने के आदेश दिये हैं।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी  आदेश में कहा गया है कि पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लॉक के पीपली गांव और एकेश्वर ब्लॉक के सतपाली गांव में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले पाए गए है। पीपली गांव में होम क्वारंटाइन में एक युवक की मौत हो गई थी। युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। जबकि सतपाली गांव निवासी एक वृद्धा की भी कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

ज्ञात हो कि महिला इलाज के लिए गुड़गांव गयी थी जहां से विगत 24 मई को होम कोरोनटाइन थी। अब महिला के साथ गुड़गांव से आये उसके पोते को भी आइसोलेट किया गया है। इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है कि इस दौरान  महिला गांव में किसी अन्य के सम्पर्क में तो नहीं आई।

 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES