Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तराखंडनमस्ते ऑपरेशन के जरिए गरीबों का मसीहा बना हंस फाउंडेशन, कोरोना संकट...

नमस्ते ऑपरेशन के जरिए गरीबों का मसीहा बना हंस फाउंडेशन, कोरोना संकट में कर रहा गरीबों की मदद।

(पुष्कर नेगी संवाद 365)

कोरोना संकट के इस दौर में जब गरीब और असहाय लोग दो वक्त की रोटी के लिए जूझ रहे हैं तो ऐसे वक्त में जरूरतमंदों की मदद के लिए गरीबों का मसीहा बनकर हंस फाउन्डेशन आगे आया है। हंस फाउन्डेशन की माता मंगला और भोले महाराज के द्वारा देश के विभिन्न जगहों पर लोगों को खाद्य सामग्री और भोजन दिया जा रहा है। हंस फाउन्डेशन के द्वारा गरीबों की मदद के लिए “नमस्ते ऑपरेशन” चलाया जा रहा है।
नमस्ते ऑपरेशन के जरिए गरीबों का मसीहा बना हंस फाउंडेशन, कोरोना संकट में कर रहा गरीबों की मदद।
हंस फाउन्डेशन के “नमस्ते ऑपरेशन” से उत्तराखंड में भी जरूरतमंदों तक मदद पहुंचायी जा रही है। इस कड़ी में मां नंदा के क्षेत्र थराली की ग्राम पंचायत कुराड़, ग्रामसभा चेपणू, ग्रामसभा डून्डी, जोनीधार,सूना ग्राम, लभा और कोठिन्डा में ग्रामीणों को राशन बांटी गई।

थराली के ग्राम पंचायत कुराड़ में माता मंगला और भोले महाराज के सौजन्य से गरीबों को राशन किट बांटी गई। कोरोना की इस वैश्विक महामारी में हंस फाउंडेशन लगातार समाजसेवा के कार्य कर रहा हैं। संकट की घ़डी में हंस फाउन्डेशन पहाड़ों की दुर्गम जगहों पर पहुंचकर गरीबों को खाद्य सामग्री पहुंचा रहा है। यह अभियान उत्तराखंड के पूरे पहाड़ों में चलाया जा रहा है। इस आपरेशन के द्वारा गरीबों को राशन, मास्क, सैनेटाइजर और अन्य जरूरत की सामग्री वितरित की जा रही हैं।

इस अभियान तहत विधवाओ और दिव्यांगों को भी मास्क, सेनिटाइजर और राशन सामग्री वितरित की गई। यह राहत सामाग्री वीरू जोशी, रामा बिष्ट, ग्राम पंचायत कुराड़ के प्रधान हरीश ज्योति और क्षेत्र पंचायत सदस्य भास्कर पाण्डे और स्थानीय जिला पंचायत के द्वारा कुराड़ में लोगों को राहत सामग्री दी गई। सभी ग्रामवासियों ने हंस फाउंडेशन को और माता मंगला और भोले जी महाराज को धन्यवाद किया। संकट की इस घड़ी में हंस फाउंडेशन की करूणामयी माता मंगला और भोले महाराज गरीब औऱ असहायों के लिए देवदूत बनकर सामने आये हैं। जो लगातार देश के कोने-कोने में गरीबों की मदद के लिए दिन रात काम कर रहे है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES