Friday, May 1, 2026
Homeउत्तराखंडअंतिम संस्कार में जुटी भीड़! मुख्यमंत्री ने पार्थिव देह पर पुष्प चक्र...

अंतिम संस्कार में जुटी भीड़! मुख्यमंत्री ने पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी! विधान सभा अध्यक्ष, मंत्री विधायक सहित कई गणमान्य पहुंचे घाट में!

देहरादून 21 अप्रैल, 2020 (हि.डिस्कवर)


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज फूलचट्टी गंगातट, पौड़ी गढ़वाल में समाजसेवी स्व.आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह जैसे समाजसेवी की कमी प्रदेश को हमेशा खलेगी, इनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। परमपिता परमेश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सांसद पौड़ी तीरथ सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  के ओएसडी राज भूषण सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के  एडिशनल  रेजिडेंशियल  कमिश्नर  सौम्य श्रीवास्तव ने भी समाजसेवी स्व. आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी!

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES