Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडडीजी पुलिस की तबलीगी जमातियों को चेतावनी। 6 अप्रैल तक आकर अपना...

डीजी पुलिस की तबलीगी जमातियों को चेतावनी। 6 अप्रैल तक आकर अपना ब्यौरा प्रस्तुत करें वरना हत्या का मुकदमा संगीन धाराओं में होगी कार्यवाही।

देहरादून 5 अप्रैल 2020(हि.डिस्कवर)

हिमाचल प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड के महानिदेशक पुलिस अनिल रतूड़ी ने भी सख्त लहजे में तबलीगी जमात के लोगों को चेतावनी जारी की है कि वे 6 अप्रैल तक आकर पुलिस के समक्ष अपना ब्यौरा प्रस्तुत करें अन्यथा उन पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 , अटेम्प टू मर्डर व हत्या सम्बन्धी विभिन्न धाराओं में केश दर्ज किए जाएंगे।

डीजीपी अनिल रतूड़ी।

पुलिस महानिदेशालय से वायरल हुई वीडियो में डीजीपी अनिल रतूड़ी ने खुले शब्दों में कहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे तबलीगी जमात के लोगों के कारण राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैला है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस, गुप्तचर एजेंसी व शासन-प्रशासन ऐसे तबलीगियों का पता लगाने में लगी हुई है जो उत्तराखंड लौटने के बाद भी अपना ब्यौरा प्रस्तुत करने नहीं पहुंचे।

उन्होंने ऐसे तबलीगी जमात के लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे 6 तारीख तक अपना ब्यौरा प्रस्तुत कर लें वरना उन पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 व आईपीसी की धारा एटेम्पट टु मर्डर के अधीन केस दर्ज कर लिया जाएगा। यदि इस दौरान किसी तबलीगी जमात के व्यक्ति का संक्रमण किसी परिजन व प्रदेश के किसी भी व्यक्ति पर फैला तो उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES