Friday, February 27, 2026
Homeउत्तराखंडप्रीतम भरतवाण का आवाहन-राम कृष्ण की धरती स्ये...घर-घर दयू जगै द्या।

प्रीतम भरतवाण का आवाहन-राम कृष्ण की धरती स्ये…घर-घर दयू जगै द्या।

देहरादून 4 अप्रैल 2020 (हि. डिस्कवर)

यह तो निखालिस रागिनी है। न रागिनी लोकगीत न परिहार रागिनी। इकतारा पर नाथ सम्प्रदाय द्वारा गाया जाने वाला कथात्मक/लोकगाथात्मक रागिनी गीत।

पद्मश्री लोक गायक प्रीतम भरतवाण ने फिर गीत के माध्यम से उत्तराखण्ड के जनमानस से अपेक्षा की है कि हम सब 5 अप्रैल को 9 बजे अपने घरों के बाहर खड़े होकर दीप प्रज्वलित कर कोरोना जैसी महामारी को अपने प्रदेश व राम कृष्ण की धरती के इस देश से दूर भगाएं।

गीत का संदेश भी ठेठ गोरखपंथी नाथ सम्प्रदाय के उज्जैन के राजा भतृहरिनाथ व बंगाल की रानी के राजकुमार गोपी चंदनाथ की इकतारा पर गाये जाने वाले गीतों से मेल खाता हुआ है। लोकगाथा व कथात्मक शैली में जैसे रिद्धि को सुमिरो सिद्धि को सुमिरो के माध्यम से इन दोनों नाथों द्वारा देशकाल परिस्थिति के आधार पर जनजागरण किया गया था ठेठ वैसा ही कुछ जागर गायक प्रीतम भरतवाण का यह गीत भी है जो कोरोना से मुक्ति के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीप आवाहन को गांव-गांव घर-घर पहुंचा रहा है।

आप भी सुनिए यह शानदार रचना:-

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES