Saturday, October 19, 2024
Homeउत्तराखंडकोरोना वायरस हमारे लिए एक नई चुनौती। इटली जैसे देश ने घुटने...

कोरोना वायरस हमारे लिए एक नई चुनौती। इटली जैसे देश ने घुटने टेक दिए-मुख्यमंत्री।

देहरादून (हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रशासनिक अधिकारियों को लॉकडाऊन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आग्रह किया है कि “कोरोना वायरस संक्रमण“ के बचाव के लिए राज्य में 31 मार्च 2020 तक लॉकडाउन किया गया है। आपका सुखद स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। आपको अवगत करवा दें कि आवश्यक सेवाएं  उपलब्ध रहेंगी। अतः आप इस अवधि तक अपना-अपना सहयोग दें। कृपया इस अवधि में अपने घर पर ही बनें रहें।

कोरोना वायरस हमारे लिए एक नई चुनौती लेकर आया है। इस चुनौती से निपटने लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।  बिजली, पानी, हेल्थ, सेनिटेशन, परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाएं पहले की ही तरह उपलब्ध हैं। खाद्यान्न, तेल सब्जियाँ, फल, पेट्रोल, डीजल आदि रोजमर्रा की जरूरतों की सप्लाई में भी किसी तरह की कमी नहीं है। आगे भी सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाएंगी।

हमारे लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।  अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकारी प्रामाणिक सूचनाओं पर विश्वास रखें। कृपया लॉकडाऊन के दौरान बाहर बिल्कुल न निकलें।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के सम्बन्ध में फीडबैक लेते हुए आगे की तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक के उपरान्त मीडिया के साथ अनौपचारिक वार्ता में मुख्यमंत्री ने आमजन से लॉक डाउन में अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इटली जैसे देश ने घुटने टेक दिए हैं। हमें उनसे सबक लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभी हम इससे बचे हुए हैं और हम ऐसी दिशा-निर्देशों का पालन कर के हम ऐसी स्थिति आने से बच सकते हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जो लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, आवश्यकता पड़ने पर सख्ती भी की जाएगी। इसके लिए ढांचा तैयार करते हुए लोवर लेवल तक इसके लिए टास्क फोर्स का गठन करके इसे नियंत्रित किया जाएगा।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES