Friday, February 27, 2026
Homeलोक कला-संस्कृतिआईएएस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, 5 जिलों के DM भी बदले...

आईएएस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, 5 जिलों के DM भी बदले गए।

नई दिल्ली 11 मार्च 2020 (हि. डिस्कवर)

मध्य प्रदेश में सियासी घटनाक्रम अपने चरम पर है एक ओर जहां मध्य प्रदेश से कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिराज सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं तो वहीं सरकार बचाने को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है।

कांग्रेस आलाकमान ने बकायदा तीन दिग्गज नेताओं को जयपुर रवाना किया हुआ है जो विधायकों से बात करने के साथ ही मुख्यमंत्री कमलनाथ को फ्लोर टेस्ट पास करने से लेकर सरकार बताने तक के टिप्स देंगे।

इसी बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ सात आईएएस अधिकारियों के तबादले भी कर दिए हैं जिनमें पांच जिला अधिकारी शामिल हैं। ग्वालियर, गुना, नीमच, विदिशा, हरदा के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है।

इन तबादलों पर सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्ष ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ कितनी भी कोशिश कर ले उनकी सरकार नहीं बच पाएगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES