Monday, September 15, 2025
Homeउत्तराखंडसुबोध सिंह मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त।

सुबोध सिंह मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त।

देहरादून 20 फरवरी, 2020 (हि.डिस्कवर)

शासन द्वारा सुबोध सिंह को मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है। सचिव सूचना दिलीप जावलकर द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार सुबोध सिंह की मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया समन्वयक के निःसंवर्गीय पद पर नियुक्ति की गई हैं।

सुबोध सिंह पेशे से सोशल मीडिया एक्सपर्ट हैं और सोशल मीडिया में एक अनुभवी व्यक्ति हैं। सुबोध सिंह पूर्व में मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 में प्रदेश मीडिया प्रभारी रह चुके हैं इसके साथ ही भाजपा डोईवाला मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। सुबोध सिंह मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया समन्वयक के रूप में कार्यों का निर्वहन करेंगे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES