Saturday, September 5, 2026
Homeउत्तराखंडपं.देवेन्द्र शास्त्री एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- मुख्यमंत्री!

पं.देवेन्द्र शास्त्री एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- मुख्यमंत्री!

देहरादून 09 जनवरी, 2020 (हि. डिस्कवर)

पं.देवेन्द्र शास्त्री एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- मुख्यमंत्री!

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बलवीर रोड स्थित, भाजपा कार्यालय में पं. देवेन्द्र शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग किया एवं उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पं.देवेन्द्र शास्त्री एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। जब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए पेंशन शुरू हुई, तब देवेन्द्र शास्त्री जी ने कहा कि मैंने स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ाई लड़ी पेंशन के लिए नहीं। उन्होंने पेंशन लेने से इनकार कर दिया। देवेन्द्र शास्त्री जी उन लीडर में से थे जिन्होंने संघ, जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व सादगी भरा था। उन्होंने विभिन्न जन आन्दोलनों में भाग लिया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक खजान दास, भाजपा नेता नरेश बंसल, ज्योति प्रसाद गैरोला, अनिल गोयल, सीताराम भट्ट, पं.देवेन्द्र शास्त्री जी के पुत्र ऋषिराज आदि उपस्थित थे।  

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES