Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तराखंडरिखणीखाल - डेरियाखाल - कोटद्वार मोटर मार्ग पर एक वाहन...

रिखणीखाल – डेरियाखाल – कोटद्वार मोटर मार्ग पर एक वाहन मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त। चार घायल एक की मौत।

लैंसडौन (पौड़ी गढ़वाल) 11 अक्टुबर 2019 (हि. डिस्कवर)।

रिखणीखाल –  डेरियाखाल – कोटद्वार मोटर मार्ग पर एक  वाहन मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त। चार घायल एक की मौत।

तहसील लैंसडौन के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक कोडिया द्वारा बताया गया कि ग्राम जलेथा के पास रिखणीखाल – डेरियाखाल – कोटद्वार मोटर मार्ग पर एक वाहन मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर 4 व्यक्ति घायल हुए, छावनी लैंसडौन चिकित्सालय में उपचार को लेे जाने पर एक महिला को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। जबकि तीन अन्य घायलों को छावनी लैंसडौन में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार हेतु रेफर किया गया।
वाहन मारुति कार संख्या U K 15 B 20 23 बताई गई है।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES