Saturday, June 6, 2026
Homeउत्तराखंडएयर इंडिया ने शुरू की देहरादून वाराणसी हवाई सेवा प्रारम्भ!

एयर इंडिया ने शुरू की देहरादून वाराणसी हवाई सेवा प्रारम्भ!

देहरादून 27 सितम्बर, 2019(हि. डिस्कवर)

  •  हवाई सेवा से जुडेंगे देहरादून व वाराणसी।
  •  28 सितम्बर से आरम्भ होगी सीधी फ्लाइट, मुख्यमंत्री करेंगे हवाई सेवा का शुभारम्भ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से 28 सितंबर से देहरादून जौलीग्रांट से सीधे बनारस के लिए भी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। एयर इंडिया की देहरादून से शुरू होने वाली यह तीसरी एयर बस होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार 28 सितम्बर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर इस हवाई सेवा का शुभारम्भ करेंगे।

देहरादून से बनारस के लिए सस्ती दरों पर अभी यह सेवा सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। अक्टूबर में बनारस से कोलकात्ता तक भी देहरादून से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। ट्रैफिक को देखते हुए इस सेवा को सप्ताह में तीन दिन और फिर नियमित भी किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि राज्य से अब तक 23 से ज्यादा शहरों के लिए देहरादून से हवाई सेवा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से ढाई साल में ही उत्तराखण्ड में न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर, बल्कि रोड, एयर और रोप वे कनेक्विटी बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है। इससे राज्य में पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES