Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडमहिला डिग्री कालेज को आदर्श डिग्री कालेज बनाना है। आपके सहयोग की...

महिला डिग्री कालेज को आदर्श डिग्री कालेज बनाना है। आपके सहयोग की जरूरत: डॉ धन सिंह रावत।

हल्द्वानी- 30 अगस्त 2019 (हि. डिस्कवर)।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिह रावत द्वारा महिला डिग्री कालेज मे बने भवन का निरीक्षण किया गया इसके उपरान्त मंत्री द्वारा बच्चों एवं कालेज के प्रोफेसरों के साथ बैठक की।

उन्होने कहा सरकार का प्रयास है कि उच्च शिक्षा मे पढने वाले बच्चे प्रदेश के साथ ही देश का नाम रोशन करें। उन्होेने बच्चो से अधिक से अधिक से अधिक संख्या में क्लासेज में आने को कहा। इसके लिए सरकार अक्टूबर माह में अभिभावकों एवं बच्चो के साथ एक संवाद करने जा रही है। जिससे बच्चों का कालेजों मे आने का प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा हो। उन्होने कहा इस महिला डिग्री कालेज को एक आदर्श कालेेज बनाना है इसमे हम सभी को सहयोग देना होगा। उन्होने कहा प्रदेश में 5 प्रोफेसरों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर भव्य दर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। शिक्षा मे टाॅपर बच्चों को 50 प्रतिशत की छात्रवृत्ति भारत सरकार द्वारा दी जायेगी साथ ही टाॅपर बच्चों को भारत को जानो के तहत भारत दर्शन कराया जायेगा। जिन टापर बच्चों की अभिभावको की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है उन 50 बच्चों को उच्चशिक्षा सरकार द्वारा दी जायेगी। उन्होने कहा प्रदेश के 57 डिग्री कालेजो को सरकार द्वारा 2 से 4 करोड की धनराशि स्वीकृति कर दी गई है, इससे महाविद्यालयों मे लैब, फर्नीचर, खेल सामग्री,शौचालय, स्मार्ट क्लासेज हेतु धनराशि खर्च की जा सकती है और महाविद्यालय एक आकर्षक का केन्द्र बन जायेगा, इससे जहां बच्चो मे शिक्षा मे रूचि होगी वही उनकी उपस्थिति भी कालेजों मे बढेगी। उन्होने कहा सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में 87 प्रतिशत प्रोफेसरोे की नियुक्ति कर दी गई शेष 13 प्रतिशत की नियुक्ति जल्द की जायेगी। उन्होने कहा उत्तराखण्ड के बीपीएल टापर बच्चों को एनआईटी, आईआईटी, के लिए कोचिंग चलाई जा रही है। इस वर्ष 30 बच्चों का आईआईटी मे सलेक्शन हो गया है।

बैठक में अध्यक्ष उत्तराखण्ड सहकारी समिति दान सिह रावत, डाइरेक्टर डा0 सीएस पंत, प्राचार्य डा0 रेखा पाण्डे राहुल झिगरन, मदन फर्तयाल, किशोर जोशी, ज्योति चुफाल के अलावा बडी संख्या में छात्राये उपस्थित थी।


Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES