Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedअवैध अतिक्रमण पर होगी बड़ी कार्यवाही। सितंबर में सड़क घेरे कहीं नहीं...

अवैध अतिक्रमण पर होगी बड़ी कार्यवाही। सितंबर में सड़क घेरे कहीं नहीं दिखेंगी रेडी।

देहरादून 29 अगस्त, 2019(हि. डिस्कवर)

वर्तमान सरकार सख्त रुख के साथ बहुत महत्वपूर्ण व बड़ा कदम उठा रही है। इसमें क्या भू-स्वामी व क्या रेडी खोमचे वाले। जो भी अवैध रूप से यहां बसे बसाये गए हैं सबके दुर्दिन आने वाले हैं क्योंकि सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश जारी कर दिये हैं कि आगामी माह के प्रथम सप्ताह तक वे खुद ही अपना सामान समेट लें अन्यथा उसे टॉस्क फोर्स सख्ती के साथ हटाएगी।

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ओमप्रकाश ने बताया कि मा.न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में नगर निगम की सीमा के अन्दर पुनः अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आगामी 03 सितम्बर, 2019 से बड़े स्तर से शुरू की जायेगी।
उन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किये गये भवन स्वामियों से अपील की है कि अपने अतिक्रमण को स्वंय हटा ले अन्यथा टास्क फोर्स द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के साथ ही अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES