Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखंडटी.वी.एस. मोटर के कृष्णन ने बद्री केदार मंदिर समिति को भेंट की...

टी.वी.एस. मोटर के कृष्णन ने बद्री केदार मंदिर समिति को भेंट की 60 लाख की सहयोग राशि!

देहरादून 27 अगस्त, 2019(हि.डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सचिवालय में टी.वी.एस. मोटर कम्पनी लिमिटेड के वाईस प्रेसीडेंट प्रसाद कृष्णन ने वाईस प्रेसिडेंट ने शिष्टाचार की। उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को सहयोग स्वरूप 60 लाख रूपये का चैक मुख्यमंत्री को प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने श्री कृष्णन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरन्तर बढ़ रही है। राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मोहन प्रसाद थपलियाल तथा मुख्य कार्य अधिकारी बी.डी.सिंह आदि उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES