Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखंडआपदा प्रभावित गांवों में खाद रसद पहुंचाने को 300 कर्मियों की ली...

आपदा प्रभावित गांवों में खाद रसद पहुंचाने को 300 कर्मियों की ली गई सेवाएं।

आराकोट/उत्तरकाशी 24 अगस्त 2019 (उत्तरकाशी)

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की मौजूदगी में बेस कैम्प आराकोट से आज सुबह से ही प्रभावित गांवों के लिए चरणवद्ध रुप से मजदूरों, पीआरडी जवानों के द्वारा रसद पहुचाई जा रही है। दुचानू, मोण्डा, बरनाली, डगोली के लिए मजदूरों के द्वारा प्रति परिवार को 10 -10 किलो रसद भेजी गई। इसी तरह अन्य प्रभावित सभी गॉंवों में भी रसद भेजी जा रही है । तकरीबन 300 के करीब वन, लोनिवि, पीआरडी व स्थानीय मजदूर लगाएं गये है।

जिलाधिकारी ने कहा कि रसद सामग्री के साथ ही सड़क मार्गों व पैदल रास्तों का पुनः निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहें है। इसके लिए अलग अलग टीमें कार्य कर रही है।
इसके उपरांत जिलाधिकारी बरनाली, डगोली,मोनडा के लिए प्रस्थान किया। जहां आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगें तथा पुनः निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य, उप जिलाधिकारी पुरोला अनुराग आर्य,ईई लोनिवि पुरोला धीरेंद्र कुमार, ईईआरईएस विभू विश्वमित्र, लोनिवि सुरेश तोमर, परियोजना अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी गोपाल मटूड़ा मौजूद थे

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES