Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड उत्तर प्रदेश के लम्बित मामलों का जल्द होगा निस्तारण!

उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के लम्बित मामलों का जल्द होगा निस्तारण!

देहरादून 17 अगस्त, 2019(हि. डिस्कवर)
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के मध्य लम्बित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चंद्र पाण्डेय व अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि किसी विषय को जितना टाला जाता है, उतना ही जटिल हो जाता है। पिछले दो वर्षों में दोनों राज्य सरकारों के प्रयासों से बहुत से मामलों पर सहमति बनी है। अनेक मामलों को निस्तारित किया गया है। अब कुछ मामले शेष रह गए हैं, इन्हें भी आपसी सहमति से हल कर लिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लम्बित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया है। दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई है। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES