Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तराखंडटिहरी वैन दुर्घटना के बाद गिरी गाज! टी.टी.ओ व दो पुलिस...

टिहरी वैन दुर्घटना के बाद गिरी गाज! टी.टी.ओ व दो पुलिस उपनिरीक्षक निलम्बित!

देहरादून 06 अगस्त, 2019(हि. डिस्कवर)

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर जनपद टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्रान्तर्गत स्कूली बच्चों के वाहन दुर्घटना पर दो पुलिस उपनिरीक्षकों व क्षेत्र के टी.टी.ओ को निलम्बित किया गया है।
मंगलवार को टिहरी में तहसील प्रतापनगर क्षेत्रान्तर्गत कंगसाली के समीप स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस मयंक त्यागी एवं दुर्गेश कोठियाल द्वारा ओवरलोड वाहनों की प्रभावी चैकिंग न किये जाने एवं अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरते जाने के कारण निलम्बित किया गया है। इसके साथ ही, क्षेत्र के टी.टी.ओ. प्रथम निखिलेश ओझा को भी अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण निलम्बित किया गया है एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का भी जवाब तलब किया गया है। 

Himalayan Discover
Himalayan Discoverhttps://himalayandiscover.com
35 बर्षों से पत्रकारिता के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, धार्मिक, पर्यटन, धर्म-संस्कृति सहित तमाम उन मुद्दों को बेबाकी से उठाना जो विश्व भर में लोक समाज, लोक संस्कृति व आम जनमानस के लिए लाभप्रद हो व हर उस सकारात्मक पहलु की बात करना जो सर्व जन सुखाय: सर्व जन हिताय हो.
RELATED ARTICLES